Gautam Adani के बेटे Jeet Adani Wedding 7 फरवरी 2025 को करेंगे शादी: जानें शादी से जुड़ी सभी जानकारियां

jeet-adani-wedding-gautam-adani

Gautam Adani के बेटे Jeet Adani Wedding 7 फरवरी 2025 को करेंगे शादी: जानें शादी से जुड़ी सभी जानकारियां|

Jeet Adani Wedding और दीवा जयमिन शाह 7 फरवरी 2025 को शादी के बंधन में बंधेंगे।
Gautam Adani के छोटे बेटे जीते अडानी अपनी मंगेतर दीवा जयमिन शाह से 7 फरवरी 2025 को शादी करेंगे। इस खबर की पुष्टि खुद गौतम अडानी ने 21 जनवरी को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शादी एक पारंपरिक और साधारण समारोह में होगी। उन्होंने कहा, “हम साधारण लोग हैं। जीते मां गंगा का आशीर्वाद लेने यहां आए थे। उनकी शादी पारंपरिक और सादगी भरे तरीके से संपन्न होगी।”

Jeet Adani Wedding को लेकर वैश्विक चर्चा

Jeet Adani Wedding को लेकर सोशल मीडिया और ग्लोबल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इन चर्चाओं में एलन मस्क, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, टेलर स्विफ्ट, डेनियल क्रेग, जस्टिन बीबर, कान्ये वेस्ट, कार्दशियन बहनें, राफेल नडाल, सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, बिली आइलीश, कोल्डप्ले, किंग चार्ल्स और पोप जैसे नाम शामिल हैं।

जब Gautam Adani से पूछा गया कि क्या शादी “सेलिब्रिटीज का महाकुंभ” होगी, तो उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया, “ऐसा बिल्कुल नहीं है।”

शादी का स्थान और मेहमान सूची

यह शादी 7 फरवरी को अहमदाबाद में होगी और इसकी प्री-वेडिंग सेरेमनी 5 फरवरी 2025 से शुरू होगी। जीते और दीवा मार्च 2023 से सगाई कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में लगभग 300 मेहमान शामिल हो सकते हैं, हालांकि, इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Jeet Adani Wedding कौन हैं?

Jeet Adani Wedding, जो 27 वर्ष के हैं, अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं। यह अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है, जो भारत में छह हवाई अड्डों का संचालन करती है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा, वह पायलट बनने का प्रशिक्षण भी ले रहे हैं, जैसा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है। “व्हिस्की के साथ बात करते हैं”: Colombian President ने ट्रंप को दिया करारा जवाबISRO GSLV-F15 के साथ NVS-02 करेगा लॉन्च: NavIC System को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

जीते ने 2019 में अडानी ग्रुप जॉइन किया और अपने करियर की शुरुआत ग्रुप सीएफओ ऑफिस में की, जहां उन्होंने रणनीतिक वित्त, पूंजी बाजार और गवर्नेंस पॉलिसी पर काम किया। उनके बड़े भाई करण अडानी अडानी पोर्ट्स का नेतृत्व करते हैं और पारिधि अडानी से विवाहित हैं।

दीवा जयमिन शाह कौन हैं?

दीवा जयमिन शाह प्रसिद्ध डायमंड व्यापारी जयमिन शाह की बेटी हैं। उनका परिवार व्यवसाय जगत में बड़ा नाम है और सार्वजनिक रूप से चर्चा से दूर रहना पसंद करता है।

Jeet Adani Wedding और दीवा जयमिन शाह की शादी परंपरा और सादगी का प्रतीक होगी। जहां पूरी दुनिया इस शादी की भव्यता को लेकर अटकलें लगा रही है, वहीं अडानी परिवार ने इसे निजी और अर्थपूर्ण तरीके से मनाने की योजना बनाई है।

Leave a Reply

हमारे लाड़ले-Sonu Nigam हमारे लाड़ले Sunil Grover हमारे लाड़ले Randeep Hooda हमारे लाड़ले Rajkummar Rao हमारे लाड़ले Passenger Paramvir